UP Global Investors Summit 2023: उत्तर प्रदेश में 32 लाख 92 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव हुए प्राप्त, ऊर्जा सेक्टर में 7 लाख करोड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 05:30 PM IST

Uttar Pradesh Global Investors Summit 2023: योगी राज में प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य हुआ है। उत्तर प्रदेश में 32 लाख 92 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिसमें से अकेले 7 लाख करोड़ का निवेश ऊर्जा के क्षेत्र में आया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निवेशकों से प्रदेश की विकास यात्रा में भागीदार बनने का किया आह्वान
  • कहा- उद्योग किसी भी सेक्टर का हो सभी को चाहिए ऊर्जा, इस क्षेत्र में हैं असीम संभावनाएं
  • बैटरी निर्माण, सोलर ऊर्जा, पवन ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के लिए उद्यमियों को किया आमंत्रित

Uttar Pradesh Global Investors Summit 2023: योगी राज में प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य हुआ है। उत्तर प्रदेश में 32 लाख 92 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिसमें से अकेले 7 लाख करोड़ का निवेश ऊर्जा के क्षेत्र में आया है। प्रदेश में ऊर्जा सेक्टर में असीम संभावनाएं हैं। ये बातें उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सस्टेनेबल डेवलपमेन्ट थ्रू रिन्यूएबल एनर्जी पर आधारित सत्र के दौरान कही। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन विभिन्न सेक्टर के सत्रों का आयोजन हुआ। वृन्दावन योजना में आयोजित यूपी जीआईएस 2023 के दौरान वशिष्ठ हैंगर में आयोजित नवीन ऊर्जा पर आधारित सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे योगी सरकार के मंत्री एके शर्मा ने पधारे हुए सभी निवेशकों का अभिनंदन किया।

UP Global Investors Summit 2023

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

उन्होंने कहा कि जो उद्यमी उर्जा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उन सभी का स्वागत करते हुए मैं उनसे प्रदेश की विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान करता हूं। मानव विकास की सम्पूर्ण यात्रा ही ऊर्जा के विकास से जुड़ी है। आग जलाना सीखने के बाद से मानव सभ्यता ऊर्जा के विकास रथ पर सवार होकर वर्तमान तक पहुंची है। उन्होंने भविष्य के उर्जा स्रोत और रिन्यूएबल इनर्जी की चर्चा करते हुए कहा कि जैसे जैसे हमारी जरूरतें बढ़ रही हैं ऊर्जा की खपत भी बढ़ती ही जा रही है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के रास्ते आया निवेश और उससे स्थापित होने वाले उद्योगों की सफलता भी ऊर्जा की उपलब्धता पर निर्भर है।

End of Feed