UP flood: उत्तर प्रदेश में 13 जिले बाढ़ की चपेट में, 385 गांव घुसा पानी, अब तक 13 लोगों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2023, 10:53 PM IST

UP Flood Update: उत्तर प्रदेश में 13 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। करीब 385 गांवों में 46830 लोग प्रभावित हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में वर्षाजनित हादसों में कुल 13 लोगों की मौत हो गई।

UP Flood Update: उत्तर प्रदेश में 13 जिलों के 385 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में वर्षाजनित हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई। राज्य के राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 13 जिलों- आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, बदायूं, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर और शामली के कुल 385 गांवों में 46830 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में वर्षाजनित हादसों में कुल 13 लोगों की मौत हो गई। ऐसे हादसों में रामपुर में पांच, हरदोई में चार, फर्रुखाबाद, बांदा, मैनपुरी और गाजीपुर में एक-एक व्यक्ति की जान चली गयी।

UP flood News

उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में (प्रकात्मक तस्वीर-PTI)

गंगा नदी कचला ब्रिज (बदायूं) और फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं, यमुना नदी का जलस्तर प्रयाग घाट (मथुरा) में खतरे के निशान को पार कर गया है।

End of Feed