UP Budget 2024: इस शहर को मिली सबसे बड़ी सौगात, 1500 एकड़ में बनेगी एयरो सिटी, जानें खासियत

UP Budget 2024: लखनऊ में दिल्ली की तर्ज पर एयरो सिटी को विकसित किया जाएगा। यह 1500 एकड़ जमीन पर बनाई जाएगी। जिसमें पार्क, 7 स्टार होटल जैसी बहुत सी सुविधाएं रहेंगी।

UP Budget 2024: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज सोमवार को यूपी का बजट पेश किया। यह यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। योगी सरकार ने इस साल 7.36 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। इस बजट में सबसे बड़ी सौगात प्रदेश की राजधानी लखनऊ को मिलने वाली है। दिल्ली की तर्ज पर लखनऊ में भी एयरो सिटी को विकसित किया जाएगा। एयरो सिटी को 1500 एकड़ में विकसित किया जाएगा। इसमें 7 स्टार होटल, पार्क, विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर जैसी सुविधायें उपलब्ध होंगी।

Budget

लखनऊ में बनेगी एयरो सिटी

इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जोर

योगी सरकार ने सोमवार को अपना 8वां बजट पेश किया है। वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए यूपी का बजट 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपये हैं। इस बजट में 24 हजार करोड़ की नई योजनाएं भी शामिल हैं। यूपी सरकार ने अपने बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जोर दिया है। साथ ही कई जिलों के विकास का मार्ग भी प्रशस्त किया है। इस बजट में तमाम जिलों के विकास का प्लान शामिल है। इसके अलावा बजट का फोकस महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर भी किया गया है।

End of Feed