योगी सरकार के 8 साल : एयरपोर्ट, फिल्म सिटी रैपिड रेल-मेडिकल डिवाइस पार्क, कितने सपने हुए साकार?

योगी सरकार 2.0 के कार्यकाल के तीन और पहले कार्यकाल के 5 साल को मिलाकर सरकार ने 8 साल पूरे कर लिए हैं। सरकार ने अपने दोनों कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को बड़ी उपलब्धि बताया है। आइये जानते हैं इन 8 सालों में यूपी को सरकार से क्या-क्या मिला?

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते आठ वर्षों में विकास की गाथा लिखी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश खासतौर पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के माध्यम से औद्योगिक और आर्थिक प्रगति का नया केंद्र बन चुका है। यहां पर जेवर में देश का सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी आकार ले रही है। राज्य सरकार के प्रयासों से निवेश को बढ़ावा मिला है और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। यूपीजीआईएस-2023 और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जीबीसी-04 के जरिए यीडा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित किया गया है। यूपीजीआईएस-2023 में यीडा ने 165 समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिससे कुल 1,88,970.18 करोड़ रुपये का निवेश मिला। यह तय लक्ष्य से 236.21 प्रतिशत अधिक है और इससे 4,53,339 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

CM Yogi Tenure

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यूपी में कितना निवेश?

वहीं, जीबीसी-04 में 45,148.41 करोड़ रुपये का निवेश किया गया, जिससे 1,32,663 लोगों को रोजगार मिलेगा। यीडा ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई पार्क, टॉय सिटी, हैंडीक्राफ्ट पार्क, अपैरल पार्क, डाटा सेंटर पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसे क्लस्टर आधारित उद्योग स्थापित किए हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में 152 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की गई, जिससे 27,521.99 करोड़ रुपये का निवेश आया और 16,405 लोगों को रोजगार मिला।

End of Feed