लखनऊ: नवरात्र और दशहरा पर्व की समाप्ति के बाद आज भी दुर्गा प्रतिमा शोभा यात्रा और मूर्ति विसर्जन को लेकर शहर में भीड़भाड़ देखने को मिलेगी। लिहाजा, बुधवार को राजधानी में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस व स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस निकालने का काम करेगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
लखनऊ में बुधवार को ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा
कैसरबाग से इधर को जाएं
- अयोध्या से आने वाली रोडवेज बसें जो कैसरबाग जाती हैं, उनको कमता तिराहे से गोमतीनगर की तरफ मोड़ दिया जाएगा। यहां से बसें समतामूलक, गांधी सेतु, पीएनटी, संकल्प वाटिका, चिरैयाझील, क्लार्क अवध के पीछे से सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग आवागमन कर सकेंगी।
- सीतापुर रोड से कैसरबाग आने वाली रोडवेज सिटी बसें मड़ियांव, पुरनिया, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, पक्का पुल, शाहमीना, डालीगंज पुल, सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग को जाएंगी। वहीं, वापसी में बलरामपुर ढाल, शहीद स्मारक होकर लौटेंगी।
ध्यान दें, इधर से नहीं जा सकेंगे
चौक, शाहमीना तिराहा, डालीगंज पुल, कैसरबाग की ओर से आने वाले वाहन क्लार्क अवध तिराहे से सीधे सुभाष चौराहा होकर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन क्लार्क अवध तिराहे से चिरैयाझील, सहारागंज या संकल्प वाटिका होकर जाएंगे।
डालीगंज पुल में ऐसी रहेगी व्यवस्था
- गोमती नदी पुल पार कर वाहन डालीगंज पुल या आईटी चौराहे की ओर जा सकेंगे।
- ध्यान रहे डालीगंज पुल इक्का तांगा स्टैंड से वाहन गोमती नदी बंधा होकर झूलेलाल पार्क की ओर नहीं जा सकेंगे।
परिवर्तन चौक पर परिवर्तन
वहीं, टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा से मकबरा रोड की ओर से वाहन परिवर्तन चौक की ओर नहीं नहीं जा सकेंगे। यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा या सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध, चिरैयाझील होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। लिहाजा, रूट को सही से समझ लें।
निरालानगर-सुभाष चौराहा में ऐसे निकलेंगे वाहन
निरालानगर की ओर से आने वाला यातायात आईटी चौराहा से विश्वविद्यालय मार्ग, हनुमान सेतु होते हुए सुभाष चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात आईटी चौराहा से बाएं या दाएं मुड़़कर समथर पेट्रोल पंप होते हुए निशातगंज, डालीगंज पुल से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।हनुमान सेतु-झूलेलाल पार्क
- वहीं, हनुमान सेतु नदवा बंधा तिराहे से नदवा बंधा रोड झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। लिहाजा जाने से पहले इस चीज को समझ लें।
- यह यातायात आईटी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
