कभी यूपी देश की अर्थव्यवस्था को बट्टा लगाता था, आज बन चुका है ग्रोथ इंजन, यूपी इन्वेस्टर्स समिट में बोले राजनाथ सिंह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 09:41 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी जीआईएस 23 के दौरान 'एडवांटेज उत्तर प्रदेश : डिफेंस कॉरिडोर' विषय पर आधारित महत्वपूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में किसी भी ऊंचाई तक जाने का पूरा सामर्थ्य है। मैं इस प्रदेश की क्षमताओं से भली भांति परिचित हूं। आने वाले समय में यूपी का डिफेंस कॉरिडोर देश की सामरिक शक्ति का बैकबोन साबित होगा।

लखनऊ: जो उत्तर प्रदेश कभी देश की अर्थव्यवस्था को बट्टा लगाता था, आज वही इस देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है। यूपी में डिफेंस कॉरिडोर देश को रक्षा के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा प्रयास है। हमारी रक्षा व्यवस्था का पूरी तरह भारतीयकरण तभी संभव है जब हम इक्यूपमेंट, पार्ट्स और मैन्यूफैक्चरिंग में भी स्वदेशी तकनीक और सामान का प्रयोग करें। ये बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यूपी जीआईएस 23 के दौरान 'एडवांटेज उत्तर प्रदेश : डिफेंस कॉरिडोर' विषय पर आधारित महत्वपूर्ण सत्र को संबोधित कारते हुए कही।

Rajnath Singh at the UP Investors Summit

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी में किसी भी ऊंचाई तक जाने का पूरा सामर्थ्य है। मैं इस प्रदेश की क्षमताओं से भली भांति परिचित हूं। आने वाले समय में यूपी का डिफेंस कॉरिडोर देश की सामरिक शक्ति का बैकबोन साबित होगा। आज यूपी में लॉ एंड ऑर्डर पर विशेष और उल्लेखनीय उपलब्धि मिली है। इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टीविटी पर बहुत तेज गति से काम हुआ है। पहले यहां की व्यवस्था कैसी थी हम सब जानते हैं। योगी सरकार ने आज यूपी को निवेश के लिए पूरी तरह से अनुकूल बना दिया है। यूपी डिफेंस के क्षेत्र में भारत सरकार के विजन को धरातल पर उतारने का कार्य करेगा। यह डिफेंस कॉरिडोर भारत के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने वाला और ऊंचाई प्रदान करने वाला रनवे साबित होगा। वर्तमान सदी भारत की सदी होगी और भारत में भी ये सदी उत्तर प्रदेश की होगी। यूपी 2027 तक वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनने जा रहा है।

End of Feed