Raebareli News: रायबरेली में अस्थि विसर्जन के दौरान हादसा; अमेठी के तीन लोगों की डूबने से मौत, एक की हालत गंभीर

रविवार सुबह अमेठी जिले के पालपुर, जगदीशपुर के निवासी नौ लोग अस्थि विसर्जन के लिए डलमऊ स्थित रानी शिवाला घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Raebareli News: रायबरेली में अमेठी जिले के पालपुर, जगदीशपुर के नौ लोग रविवार सुबह अस्थि विसर्जन के लिए डलमऊ स्थित रानी शिवाला घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से सभी लोग डूबने लगे, जिससे वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया और सभी को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

Accident during immersion of ashes in Raebareli

रायबरेली में अस्थि विसर्जन के दौरान हादसा

चिकित्सकों ने जांच के बाद बालचंद्र कौशल (47), उनके पुत्र आर्यन (17) और परिवार के ही चंद्र कुमार कौशल (60) को मृत घोषित कर दिया। वहीं विधि चंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार ने तीन लोगों की डूबने से मौत की पुष्टि की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों की तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed