मिर्जापुर में दिलदहलाने वाली घटना, किशोर ने कुल्हाड़ी से दादा-दादी को उतारा मौत के घाट

Mirzapur News: मिर्जापुर में एक नाबालिग पोते ने अपने दादा-दादी पर कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया है। इस दौरान किशोर ने खुद को भी घायल कर लिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 14 वर्षीय किशोर ने कथित तौर अपने दादा-दादी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि किशोर ने कुल्हाड़ी के इस्तेमाल से अपने दादा-दादी पर वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। उनकी हत्या के बाद किशोर ने खुद को भी घायल कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Crime News

किशोर ने कुल्हाड़ी से दादा-दादी को उतारा मौत के घाट

कुल्हाड़ी के किया दादा-दादी पर जानलेवा वार

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि यह घटना राजगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव तालर पहाड़ी की है। पुलिस ने आगे बताया कि इस गांव में 85 वर्षीय पीतांबर और 80 वर्षीय हीरावती रहत थे। शनिवार देर रात उनके पोते ने उन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिसमें दंपति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह कुल्हाड़ी से खुद पर वार कर रहा था। दादा-दादी ने रोकने का प्रयास किया तो उसने उन पर भी वार कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद उसने खुद को घायल कर लिया।

End of Feed