गोंडा में दुर्गा प्रतिमा स्थल के पास पटाखे जलाने को लेकर भिड़े दो समुदाय, खूनी संघर्ष में कई लोग घायल

गोंडा के छपिया में एक दुर्गा प्रतिमा स्थल के पास आतिशाबाजी करने को लेकर दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने 12 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के छपिया क्षेत्र में एक दुर्गा प्रतिमा स्थल के पास पटाखे जलाने को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। छपिया के थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने गुरुवार को बताया कि मसकनवा कस्बे में बुधवार देर रात दुर्गा प्रतिमा की स्थापना के बाद आतिशबाजी को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। इसे लेकर हुई हिंसक झड़प में कई लोगों को चोंटें आईं। इस मामले में अभियोग दर्ज किया गया है।

crimee

दो समुदायों के बीच झड़प

जानें क्या है पूरा मामला

राय के मुताबिक, तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दुर्गा पंडाल में प्रतिमा स्थापित करने के बाद करीब 50 मीटर दूर बहुसंख्यक समुदाय के कुछ बच्चे आतिशबाज़ी कर रहे थे। इसमें कहा गया है कि इस दौरान पास में ही रहने वाले असलम, सुल्ताना और मुन्ना ने पटाखे जलाने पर आपत्ति जताई और देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द कहकर बच्चों को जान से मारने की नीयत से दौड़ाया तथा ईंट-पत्थर भी फेंकना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि कस्बे के कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने फोन करके अपने 15-20 साथियों को मौके पर बुला लिया और बहुसंख्यक वर्ग के प्रति हमलावर हो गए। इस घटना में लाली, राजेश, विकास, गनेश कमलापुरी, शिव प्रसाद और रोहन जायसवाल जख्मी हो गए।

End of Feed