UP में प्रशासनिक फेरबदल, 7 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर; जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 14 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद शनिवार को 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। आइये जानते हैं किसे क्या जिम्मेदारी मिली है।

लखनऊ : यूपी सरकार ने पुलिस प्रशासन को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए शनिवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया। सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है, जिसमें एक पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), पांच अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) और एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शामिल हैं। इस तबादला आदेश के तहत ममता रानी चौधरी, जो पूर्व में अपर पुलिस उपायुक्त/पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) के पद पर तैनात थीं, उनको अब पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने और इस क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Uttar Pradesh IPS transferred News.

(सांकेतिक फोटो)

अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) के पद पर कार्यरत किरन यादव को अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नई भूमिका में अपराध नियंत्रण और जांच प्रक्रिया को और मजबूत करने की उम्मीद है। गोपी नाथ सोनी को अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) बनाया गया है। इससे पहले वह अपर पुलिस उपायुक्त (लखनऊ) के पद पर अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे थे।

End of Feed