ऑफिस में लगाई ओसामा बिन लादेन की तस्‍वीर, बिजली विभाग का एसडीओ नौकरी से बर्खास्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 21, 2023, 05:57 PM IST

जून 2022 में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज उपखंड-द्वितीय में तैनात एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम ने अपने कार्यालय में आतंकी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगाई थी।

उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में तैनात एक उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को कथित तौर पर आतंकी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगाकर उसे अपना आदर्श बनाने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमित किशोर ने बताया कि उनकी संस्तुति पर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के चेयरमैन एम देवराज ने विभागीय एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम की सेवा समाप्त कर दी है।

Osama Bin Laden

ओसामा बिन लादेन की तस्‍वीर लगाने पर एसडीओ नौकरी से बर्खास्त

उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि एसडीओ आतंकी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगाकर उसे अपना आदर्श बताता था। विभागीय सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2022 के जून महीने में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज उपखंड-द्वितीय में तैनात एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम ने अपने कार्यालय में आतंकी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगाई थी।

End of Feed