मुजफ्फरनगर में जंगल से निकलकर गांव में पहुंचा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; सफलापूर्वक किया गया रेस्क्यू

मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर क्षेत्र के गांव शिवपुरी में अचानक एक विशालकाय अजगर जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। इस खौफनाक नज़ारे को देखकर खेतों में काम कर रहे किसानों डर गए और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

Muzaffarnagar Python: मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर क्षेत्र के गांव शिवपुरी में एक विशाल अजगर के जंगल से निकलकर सड़क पर आ जाने से हड़कंप मच गया। अचानक इस खौफनाक जीव को देखकर खेतों में काम कर रहे किसानों में दहशत फैल गई।

python.

विशालकाय अजगर।

वन विभाग को दी गई सूचना

ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ने में सफल रही। ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

End of Feed