IPS Prashant Kumar को फिर मिला यूपी के कार्यवाहक डीजीपी का पद, Akhilesh Yadav ने इस तरह साधा निशाना

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 31, 2024, 03:25 PM IST

Lucknow News: वर्ष 1987 बैच के अधिकारी मुकुल गोयल को 11 मई 2022 को कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में पद से हटाये जाने के बाद से उत्तर प्रदेश में किसी भी पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति नहीं हुई है।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार को राज्य का नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाया गया है। वह प्रदेश के लगातार चौथे कार्यवाहक डीजीपी होंगे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में लगातार कार्यवाहक डीजीपी बनाए जाने को लेकर राज्य कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तंज किया है।

​IPS Prashant Kumar, yogi government, UP Police, up police news, up dgp, dgp Prashant Kumar, uttar pradesh new dgp, ex dgp vijay kumar, IPS Prashant Kumar appointed DGP, प्रशांत कुमार, उत्तर प्रदेश पुलिस



प्रशांत कुमार और अखिलेश यादव।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि वर्ष 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश के नये डीजीपी होंगे। इससे पहले वह विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) के पद पर तैनात थे। वह विजय कुमार का स्थान लेंगे, जो आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य के पुलिस प्रमुख के पद पर नियुक्ति के बाद कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद द्वारा जारी नियुक्ति के आधिकारिक आदेश के अनुसार कुमार के पास कानून-व्यवस्था और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) इकाइयों का भी प्रभार पहले की ही तरह बरकरार रहेगा।

End of Feed