JPNIC जाने पर अड़े अखिलेश, घर के बाहर पुलिस की तैनाती; बोले- सरकार कुछ छिपाना चाहती है

अखिलेश यादव जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आज गोमती नगर स्थित जेपीएनआईसी का दौरा करेंगे। इसे लेकर उन्हें अनुमति नहीं मिली है, जिसे देखते हुए उनके घर के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। इसे लेकर उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गोमती नगर स्थित जेपीएनआईसी के प्रस्तावित दौरे को लेकर विवाद शुरू हो गया है। अखिलेश यादव के आवास के बाहर बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बता दें कि जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आज अखिलेश यादव गोमती नगर स्थित जेपीएनआईसी का दौरा करेंगे। हालांकि, उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली है, जिस वजह से उनके घर के बार पुलिस की तैनाती की गई है।

akhilesh yadav

घर के बाहर पुलिस तैनात।

अखिलेश ने सरकार पर लगाए आरोप

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ये टिन की बाउंड्री बनाकर कुछ छिपाना चाहती है। वे हमें एक महान नेता का सम्मान क्यों नहीं करने दे रहे हैं? उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। हर साल जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सपा के कार्यकर्ता और नेता इकट्ठा होते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार क्यों छिपाना चाहती है? यह निर्माणाधीन नहीं है, इसे बेचा जाएगा।

End of Feed