Lucknow News: होली के मौके पर लखनऊ से एसी वॉल्वो पवन हंस बसों का संचालन किया जा रहा है। होली के पर्व पर लोग अपने घर जा सके और उन्हें यात्रा करने में कोई समस्या न हो, इसलिए उनकी सुविधा के 8 एसी वॉल्वो बसों को लखनऊ से चलाया जाएगा। ये बसें लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल से चलेंगी। इन बसों को लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर के लिए चलाया जाएगा। इन बसों के लिए टिकट की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
होली पर लखनऊ से चलेंगी पवन हंस बसें
किस दिन चलेंगी बसें
लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल से प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर के लिए चलने वाली बसों की समय सारिणी तय कर दी गई है। इन तीन शहरों के लिए लखनऊ से रोजाना बस का आवागमन होगा।
लखनऊ से बस का समय
- आलमबाग टर्मिनल से वाराणसी- सुबह 8 बजे, दोपहर 3 बजे, रात 10 बजे
- आलमबाग टर्मिनल से प्रयागराज- शाम 6 बजे, 7 बजे, 8 बजे, रात 10 बजे
- आलमबाग टर्मिनल से गोरखपुर - सुबह 10:30 बजे
31 तारीख तक टिकट में छूट
इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि परिवहन निगम की सभी एसी बसों के किराए में छूट मिल रही है। इन बसों में अभी 10 फीसदी की छूट चल रही है। बसों के किराए में मिलने वाली यह छूट 31 मार्च तक यात्रियों को मिलेगी। यात्री 31 मार्च तक परिवहन निगम की वॉल्वो, शताब्दी, स्लीपर,जनरथ बसों में कम दाम में टिकट खरीद कर सफर कर सकते हैं और इस छूट का लाभ उठा सकते हैं।
