पूर्वी यूपी में इस तारीख से शुरू होगी धान खरीद, बिक्री के लिए तीन लाख से ज्‍यादा किसानों ने कराया रजिस्‍ट्रेशन

Paddy Purchase Date: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश के मुताबिक, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव और अयोध्या संभाग के सुल्तानपुर, अमेठी अयोध्या, अंबेडकर नगर, बाराबंकी में किसानों से धान की खरीद 20 अक्टूबर से शुरू होगी।

Paddy Purchase Date: पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धान खरीद की तारीख सामने आ गई है। खरीफ विपणन साल 2023-24 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत पहली नवंबर से ये प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में धान खरीद का काम एक अक्‍टूबर से अनवरत जारी है। बता दें कि अब तक पूर्वी उप्र के 3,08,663 से ज्‍यादा किसानों ने धान बिक्री के लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कराया है। कुल 2282 कृषकों से 13648 मीट्रिक टन धान की खरीद अब तक हो चुकी है। पिछले साल की बात करें तो इतने समय तक 332 किसानों से कुल 1614 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी थी।

​Paddy Purchase Date, Paddy Purchase Farmers Registration, Paddy Purchase Date in Uttar Pradesh, UP News, Lucknow News



यूपी में शुरू होने वाली है धान खरीद। (सांकेतिक फोटो)

यहां 20 से शुरू होगी खरीद

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश के मुताबिक लखनऊ संभाग में आने वाले जिले जैसे- लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव और अयोध्या संभाग के सुल्तानपुर, अमेठी अयोध्या, अंबेडकर नगर, बाराबंकी में किसानों से धान की खरीद 20 अक्टूबर से शुरू होगी। कहा गया है कि, इसके लिए सभी जिलों के जिलाधिकारियों को क्रय केंद्र के क्रियान्‍वयन और धान खरीद के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन जिलों में किसान 20 अक्टूबर से धान बिक्री कर सकते हैं।

End of Feed