अच्छी खबर! लखनऊ के कैंसर संस्थान में अब इलाज के साथ होगा दवाओं का ट्रायल, मरीजों को होगा बड़ा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 01:18 PM IST

Lucknow Cancer Institute: लखनऊ स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट (केएसएससीआइ) को और अधिक क्षमता और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि अच्छे इलाज के लिए कैंसर मरीजों को किसी दूसरे अस्पतालों का रुख ना करना पड़े। कैंसर संस्थान में उपचार के साथ ही अब कैंसर की दवाओं का ट्रायल भी किया जा सकेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में आने वाले कैंसर के रोगियों के लिए राहत
  • संस्थान में इलाज के साथ ही दवाओं का ट्रायल भी
  • सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन का प्रमाण पत्र भी मिला

Lucknow Cancer Institute: लखनऊ स्थित चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में उपचार के साथ ही अब कैंसर की दवाओं पर शोध भी किया जा सकेगा। कैंसर संस्थान की इंटरनल एथिकल कमेटी इसके लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के पास पहले ही पंजीकृत कराई जा चुकी थी। अब उसे सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन का प्रमाण पत्र भी मिल गया है। इसके बाद अब यहां कैंसर की दवाओं का ट्रायल भी किया जा सकेगा।

Lucknow Cancer Institute

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में अब इलाज के साथ ही दवाओं का ट्रायल भी

आपको बता दें कि कल्याण सिंह कैंसर संस्थान की स्थापना साल 2018 में जनवरी माह में हुई थी। डॉक्टर और कर्मचारियों की कमी के कारण अभी भी इसका पूरी क्षमता से संचालन नहीं हो पा रहा है। इस वर्ष यहां डॉक्टरों के 56 पद, सीनियर रेजिडेंट के 69, जूनियर रेजिडेंट के 63 और आउटसोर्सिंग के जरिए 217 पद स्वीकृत किए गए हैं।

End of Feed