Smart Parking System: अब ऑनलाइन बुक हो सकेगी पार्किंग, व्हाट्सअप पर मिलेगी स्लीप, इस हिसाब से लगेगा चार्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 04:34 PM IST

Smart Parking System: लखनऊ समेत यूपी के प्रमुख शहरों में स्मार्ट पार्किंग सिस्टम लागू होगा। ऑनलाइन पार्किंग बुक हो सकेगी। इसके साथ ही बुकिंग की रसीद भी सीधे वॉट्सएप पर पहुंच जाएगी। माई पार्किंग एप के जरिए वाहन चालक आसपास की पार्किंग की स्थिति देख सकते हैं और खाली स्थान पर अपनी ऑनलाइन बुकिंग कर सकेगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी के प्रमुख शहरों में लागू होगा स्मार्ट पार्किंग सिस्टम
  • अब एप के जरिए ऑनलाइन बुक हो सकेगी पार्किंग
  • बुकिंग की रसीद भी सीधे वॉट्सएप पर पहुंचेगी


Smart Parking System: राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में जल्द ही स्मार्ट पार्किंग सिस्टम लागू किया जाएगा। स्मार्ट पार्किंग सिस्टम के जरिए ऑनलाइन पार्किंग बुक की जा सकेगी। बुकिंग की रसीद व्हाट्सएप पर आ जाएगी। इस सिस्टम के लिए नगर विकास विभाग ने दिल्ली की कंपनी माई पार्किंग के साथ समझौता किया है। लखनऊ में आयोजन इन्वेस्टर्स समिट 2023 में स्टॉल लगाए माई पार्किंग एप के संस्थापक करण सिंह ने विस्तार से इसकी जानकारी दी। साथ ही इसके फायदे भी बताए।

_Lucknow Smart Parking System

यूपी के प्रमुख शहरों में लागू होगा स्मार्ट पार्किंग सिस्टम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

देश की राजधानी दिल्ली नगर निगम की सभी पार्किंग में यह सुविधा देने वाले करण सिंह के अनुसार, इसमें पार्किंग स्थल पर बूम बैरियर, फास्टटैग रीडर आदि लगाए जाते हैं। इससे माई पार्किंग एप पर लोग आसपास की पार्किंग की स्थिति देख सकते हैं और खाली स्थान पर अपनी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

End of Feed