Holi 2023: होली से पहले रद्द ट्रेनें हुईं बहाल, स्पेशल ट्रेन चलाएगा पूर्वोत्तर रेलवे, इन राज्यों को होगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2023, 02:40 PM IST

Indian Railway: होली का त्योहार आठ मार्च को है। दूसरे राज्यों से लोग होली का पर्व मनाने के लिए अपने घर आ रहे हैं। ट्रेनों में पहले से ही रिजर्वेशन करा लिया है। इस समय ट्रेनों में सीटें फुल चल रही हैं। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पूर्वोत्तर रेलवे होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इसके साथ ही कई निरस्त ट्रेनें बहाल कर दी गई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • होली पर घर आने वाले ट्रेन यात्रियों के लिए रेलवे ने दी राहत
  • पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई
  • विशेष गाड़ियां भी चलाएगा पूर्वोत्तर रेलवे, कई निरस्त ट्रेनें की गईं बहाल


Indian Railway: होली के त्योहार पर घर लौट रहे लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने तैयारी कर ली है। होली के त्योहार को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही साप्ताहिक ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है। इसके साथ ही गाड़ियों का ठहराव, समय और दिन पहले की तरह ही रहेगा। इसके साथ ही कई विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। कई निरस्त गाड़ियां भी बहाल कर दी गई हैं। जिन ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई है, उनमें गाड़ी संख्या 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन भी है।

lucknow indain railway

रेल यात्रियों को पूर्वोत्तर रेलवे ने दी राहत

जानकारी के अनुसार, हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी पहले 24 फरवरी तक ही चलनी थी, लेकिन अब इसका संचलन 30 जून तक कर दिया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्या 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक पहले 26 फरवरी तक ही चलती, लेकिन अब यह दो जुलाई तक संचालित होगी।

End of Feed