Ayodhya News: इस दिन से अयोध्या में बंद रहेंगी नॉन वेज की दुकानें, उल्लंघन करने वाले कठोर कार्रवाई के लिए रहें तैयार

Ayodhya News: अयोध्या प्रशासन ने 3 अक्टूबर से नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में नॉन वेज की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान यदि कोई भी इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Ayodhya News: देश में त्योहार का सीजन शुरू हो गया है। 3 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान अयोध्या में रामलीला के छठे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच अयोध्या प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया। प्रशासन द्वारा नवरात्रि के दौरान यानी 3 अक्टूबर से शहर में बकरा, मुर्गा, मछली और सभी प्रकार के मांस की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में प्रशासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही ऐसा न करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहली शारदीय नवरात्री है। लोगों में नवरात्रि और रामलीला को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। आइए आपको इससे संबंधित अधिक जानकारी दें -

Ayodhya News

इस दिन से अयोध्या में बंद रहेंगी नॉन वेज की दुकानें

इस दिन तक बंद रहेंगी मांस की दुकान

अयोध्या प्रशासन द्वारा प्रेस रिलिज जारी की गई है। इसके अनुसार 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक बकरा/ मुर्गा/ मछली/ सभी मांस की दुकानें बंद रहेंगी। बता दें कि ये आदेश सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह द्वारा जारी किए गए हैं। साथ ही लोगों को इसका सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है।

End of Feed