यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल; कई वरिष्ठ IAS अफसरों के विभाग बदले; जानें किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। मुख्य सचिव से महत्वपूर्ण विभाग हटाकर दीपक कुमार को सौंपे गए हैं। फिलहाल यह नहीं पता चला है कि इन तबादलों के पीछे क्या वजह है। ऐसे में आइए जानते हैं पूरा मामला।

IAS Officers Transfer UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में आईपीएस अधिकारियों के बाद आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों कोई इधर से उधर किया गया है। इतना ही नहीं मोस्ट सीनियर आईएएस अधिकारियों के पदों में छटनी भी की गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इसमें मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को कई पदों से अवमुक्त कर दिया गया है। जबकि मौजूदा कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनात दीपक कुमार को कई विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सीएम योगी के सबसे करीबी प्रमुख सचिव संजय प्रसाद के पदों में भी छटनी कर दी गई है। एसपी गोयल की छुट्टी पर जाने के बाद से सीनियर आईएएस दीपक कुमार मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Administrative reshuffle in UP (Photo: Canva)

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल (फोटो: Canva)

मुख्य सचिव एसपी गोयल को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अध्यक्ष, पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उपशा, अपर मुख्य सचिव, समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा परियोजना निदेशक, यूपीडा के पद से अवमुक्त कर दिया गया है। इसके बाद से उनके पास कोई पद नहीं बचा है। जबकि कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार को अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के पद से अवमुक्त कर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अध्यक्ष, पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा, अपर मुख्य सचिव, नागरिक उडडयन एवं समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा परियोजना निदेशक, यूपीडास्प के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।

End of Feed