लखनऊ में सड़क हादसा, कार की टक्कर के बाद पुल से नीचे गिरी बाइक, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

यूपी के लखनऊ जिले में पार्टी में शामिल होने के बाद शहर घूमते हुए बाइक पर सवार होकर घर जा रहे तीन युवकों को उल्टी दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी। कार से टक्कर के बाद बाइक निशातगंज पुल से नीचे गिर गई और हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

Lucknow Road Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा हादसा होते-होते टला है। यहां रविवार देर रात एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में उल्टी दिशा से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन युवक निशातगंज पुल से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों की हालात अभी चिंताजनक बनी हुई है।

Accident News

लखनऊ में सड़क हादसा

पुल से नीचे गिरी बाइक

पुलिस अधिकारी ने तीनों घायल युवक की पहचान हर्षित यादव, कृष्णा यादव और मोनू यादव के रूप में की। यह तीनों बाराबंकी के आवास विकास के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार से टक्कर लगने के बाद बाइक के नीचे गिरने से और ट्रैफिक कम होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस को हादसे की सूचना महानगर इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा द्वारा दी गई थी।

End of Feed