Robotic Surgery: अब KGMU में होगी रोबोट से सर्जरी, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा, इन्हें मिलेगा फ्री में इलाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 01:29 PM IST

Robotic Surgery: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। यूनिवर्सिटी का सर्जरी विभाग रोबोटिक सर्जरी शुरू करने का प्लान बना रहा है। अब केजीएमयू में भी रोबोट से सर्जरी होगी। इस सर्जरी के बाद मरीज जल्द स्वस्थ हो सकेंगे। सर्जरी विभाग सस्ते रोबोट की खरीद करेंगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • केजीएमयू में ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को राहत
  • अब केजीएमयू में भी होगी रोबोट से सर्जरी
  • सर्जरी विभाग करेगा सस्ते रोबोट की खरीद


Robotic Surgery: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में अब रोबोट के जरिए सर्जरी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सस्ते रोबोट खरीदे जाएंगे। उनका उपयोग सर्जरी के लिए किया जाएगा। डॉक्टरों का दावा है कि इससे मरीज की रिकवरी भी जल्दी होती है। इससे सर्जरी में भी काफी आसानी होती है। मरीजों की जल्दी रिकवरी के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा। जनरल सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अभिनव अरुण सोनकर ने यह जानकारी दी।

lucknow kgmu

केजीएमयू में होगी रोबोट से सर्जरी

प्रो. सोनकर के अनुसार, केजीएमयू में गॉल ब्लैडर, हर्निया, आंत समेत कई जटिल सर्जरी अब रोबोट के जरिए हो सकेंगी। इसके लिए जनरल सर्जरी विभाग में कम कीमत वाला रोबोट खरीदने की तैयारी चल रही है। मरीजों को आधुनिक सुविधा मिलेगी।

End of Feed