Lucknow News: डेंगू के इतने नए मरीजों के मिलने से प्रशासन में हड़कंप, 10 घरों को भेजा नोटिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 27, 2023, 08:25 AM IST

New Dengue Cases In Lucknow: लखनऊ में डेंगू का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। यहां एक दिन में 37 डेंगू के नए मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि, डेंगू पर काबू पाने के लिए आसपास एंटीलार्वा छिड़काव व फॉगिंग कराई जा रही हैं। वहीं, 10 घरों के मालिक को नोटिस भी भेजा गया हैं।

Dengue Cases In Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डेंगू का कहर लगातार जारी है। दरअसल, बुधवार को एक दिन में डेंगू के 37 नए मरीज मिले हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर मरीज पॉश इलाकों के रहने वाले हैं। हालांकि, जानकारों की माने तो असल आंकड़ों की संख्या इससे ज्यादा हो सकती हैं।

Lucknow News: डेंगू के इतने नए मरीजों के मिलने से प्रशासन में हड़कंप, 10 घरों को भेजा नोटिस

Lucknow News: डेंगू के इतने नए मरीजों के मिलने से प्रशासन में हड़कंप, 10 घरों को भेजा नोटिस (सांकेतिक तस्वीर)

10 घरों के मालिक को भेजा नोटिस

वहीं, प्रदेश में डेंगू के केस को कम करने को लेकर प्रशासन भी लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रही है। डेंगू के केस को कम करने के लिए आसपास एंटीलार्वा छिड़काव व फॉगिंग कराई जा रही हैं। बता दें डेंगू पर काबू पाने के लिए CMO और नगर निगम की संयुक्त टीमों ने मिलकर लोगों के घरों का निरक्षण भी किया। वहीं, टीम ने निरीक्षण करने के बाद 10 घरों के मालिक को नोटिस भी भेजा हैं।

End of Feed