Lok Sabha Polls 2024: UP में इन सीटों पर कल से नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू, 27 मार्च तक पर्ची दाखिल करने का समय

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 19, 2024, 07:42 PM IST

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, 27 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

Lok Sabha Polls 2024: उत्तर प्रदेश में पहले चरण में आठ लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में 19 अप्रैल को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (सुरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में मतदान होगा। इसके लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होगी, जिसके बाद उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च तय की गयी है।

EVM

ईवीएम और वीवीपैट।

28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा के मुताबिक, नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी, जबकि नामांकन पत्रों की वापसी के लिए 30 मार्च की तारीख तय की गई है। आठों सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा और चार जून को मतगणना होगी।

End of Feed