Lucknow: वैलेंटाइन डे के लिए IRCTC का शानदार टूर पैकेज, पार्टनर के साथ पोर्ट ब्लेयर में करें सेलिब्रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 01:51 PM IST

Valentines day Tour Packages: अगर आप वैलेंटाइन डे को खास बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपके लिए सस्ता टूर पैकेज लाया है, इसमें यात्री कोलकाता और अंडमान की सैर कर सकते हैं। टूर पैकेज में यात्री 14 फरवरी को पोर्ट ब्लेयर में वैलेंटाइन डे भी सेलिब्रेट कर सकते हैं। टूर पैकेज 10 से 15 फरवरी तक का है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईआरसीटीसी वैलेंटाइन डे के लिए लाया गजब का टूर पैकेज
  • समंदर में पार्टनर के साथ करें स्पेशल सेलिब्रेट
  • फरवरी में कोलकाता और अंडमान टूर का संचालन कर रहा IRCTC


Valentines day Tour Packages: अगर आप भी वैलेंटाइन डे (Valentines Day 2023) को अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जाकर हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड ( आईआरसीटीसी) आपको एक शानदार टूर पैकेज दे रहा है। मोहब्बत का महीना कहे जाने वाले फरवरी में आईआरसीटीसी कोलकाता और अंडमान के लिए टूर का संचालन कर रहा है। यह टूर पैकेज 10 से 15 फरवरी तक है। छह दिन और पांच रात तक के इस पैकेज में कोलकाता में कालीघाट मंदिर और विक्टोरिया मेमोरियल की सैर कराई जाएगी।

LUCKNOW Valentine day

सस्ते टूर पैकेज से घूम सकते हैं अंडमान (फाइल फोटो)

इसके अलावा, पोर्टब्लेयर में ऐतिहासिक सेलुलर जेल, ऐतिहासिक सेलुलर जेल में लाइट एंड साउंड शो और हैवलॉक में राधानगर बीच के साथ ही कालापत्थर बीच और बाराटांग आइलैंड घूमने का शानदार मौका मिलेगा।

End of Feed