India vs England World Cup Match: इन रूटों से होकर पहुंचें इकाना स्टेडियम, जान लीजिए क्या है ट्रैफिक एडवाइजरी

राजधानी लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में रविवार को होने वाले भारत-इंग्लैंड वर्ल्डकप मैच (India vs England World Cup Match) के लिए यातायात डायवर्जन किया गया है। इसके लिए लखनऊ पुलिस की ए़डवाइजरी जारी हुई है। सभी क्रिकेट प्रेमियों और अन्य आगंतुकों को किन रास्तों से होकर गुजरना है, वे इस खबर के माध्यम से आसानी से समझ सकते हैं।

लखनऊ: इकाना स्टेडियम में रविवार यानी आज 29 अक्टूबर को भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप क्रिकेट मैच (India vs England World Cup Match) होना है। इसको लेकर सुरक्षाकर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। दर्शकों की भीड़ के मद्देनजर राजधानी में यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। यही नहीं, दर्शकों की सुविधा के लिए ऑटो, टेंपो व टैक्सी के लिए पुलिस मुख्यालय, यूपी 112 और मातृत्व अस्पताल के पीछे अस्थाई पिक एंड ड्रप स्टैंड बनाया गया है। चालक यहां पर सवारी उतार और बिठा सकेंगे। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल के मुताबिक, रविवार को सुबह आठ बजे से मैच की समाप्ति तक विभिन्न रूटों पर डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इस मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। रात साढ़े आठ बजे के बाद किसी को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं, स्टेडियम एक एक बार बाहर निकलने के बाद दोबारा प्रवेश नहीं मिलेगा।

lucknow traffic diversion on world cup match

भारत-इंग्लैंड मैच को लेकर यातायात डायवर्जन

  • शहीद पथ पर मैच के दौरान रोडवेज व अन्य बसें व सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों के संचालन पर आज प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, इनके लिए अन्य वैकल्पिक मार्ग खोले गए हैं। वहीं, निजी वाहनों एवं किराये की टैक्सी व कार आदि पर कोई रोक नहीं होगी।
  • सुल्तानपुर रोड पर उपरोक्त वाहन अमूल तिराहा से डायवर्ट होंगे। जबकि, अर्जुनगंज कैंट की तरफ से आ रहे वाहन कटाई पुल से डायवर्ट कर भेजे जाएंगे।

End of Feed