Income Tax Raid: बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्तियों की जांच कर रहे आयकर विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, लखनऊ में छापेमारी करते हुए इनकम टैक्स ने इस बार मुख्तार अंसारी की करीब 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त की है। बताया जा रहा है कि इस संपत्ति की कीमत काजग के हिसाब करीब 76 लाख रुपए है, लेकिन जानकारों की मानें तो इसकी बाजार कीमत लगभग 10 करोड़ बताई जा रही है।
Up News: बुरा फंसा माफिया डॉन मुख्तार अंसारी, आयकर विभाग ने जब्त की करोड़ों की संपत्ति
10 करोड़ की है संपत्ति
दरअसल, बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्तियों की जांच कर रहे आयकर विभाग ने लखनऊ के डाली बाग इलाके में स्थित 3, 234 स्क्वायर फीट के प्लॉट 13-C/3 को बेनामी संपत्ति मानते हुए सीज किया है। यह संपत्ति कथित तौर पर मुख्तार अंसारी के करीबी रिश्तेदार तनवीर सहर के नाम पर दर्ज है। कागजों में प्लॉट की कीमत 76 लाख है, जबकि मार्केट में इसकी कीमत करीब 10 करोड़ बताई जा रही है।
रिश्तेदारों से मिली थी जानकारी
हालांकि इससे पहले 20 अप्रैल को इनकम टैक्स विभाग ने गाजीपुर में भी मुख्तार अंसारी की करीब 12 करोड़ की बेनामी प्रॉपर्टी सीज की थी और मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश दत्त मिश्रा से पूछताछ की गई थी। पुछताछ में गणेश दत्त मिश्रा से मिली जानकारी के बाद लखनऊ के डालीबाग की इस प्लॉट को सीज की गई हैं।
सहर के नाम पर किया था ट्रांसफर
बता दें इस प्रॉपर्टी पर मुख्तार अंसारी की कंपनी आगाज इंजीनियरिंग ने एक करोड़ 60 लाख का लोन लिया था। जिसे 2020 में चुकाने के बाद सहर के नाम पर ट्रांसफर कर दिया गया था। इनकम टैक्स विभाग ने मुख्तार अंसारी पर कार्रवाई करते हुए डाली बाग में स्थित कोठी के सामने वाले शहर के इस प्लॉट को अटैच किया है।
