UP में आधी रात 11 आईएएस के तबादले, अयोध्या DM की हुई छुट्टी; जानें किसके हिस्से आया कौन जिला?

उत्तर प्रदेश में 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। चंद्र विजय सिंह अयोध्या के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। आइये जानते हैं किसे कहां की जिम्मेदारी मिली है?

लखनऊ: योगी सरकार ने शनिवार देर रात 11 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया, जिनमें सोनभद्र के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है। स्थानांतरण सूची के मुताबिक, प्रतीक्षारत निधि श्रीवास्तव को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि बदायूं के जिलाधिकारी मनोज कुमार को प्रयागराज स्थित शिक्षा सेवा चयन आयोग का सचिव बनाया गया है।

CM Yogi Adityanath, UP transferred Policy

सीएम योगी आदित्यनाथ

जानें किसे कहां मिली तैनाती

इसी तरह, राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की सीईओ दिव्या मित्तल को देवरिया का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। देवरिया के जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह को ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। शासन ने अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है, जबकि राज्यपाल के विशेष सचिव बद्री नाथ सिंह को सोनभद्र का जिलाधिकारी बनाया गया है।

End of Feed