UP New ACS: IAS दीपक कुमार बने यूपी के नए अपर मुख्य सचिव गृह, संजय प्रसाद की ली जगह

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2024, 09:54 PM IST

UP New ACS: सीनियर आईएएस अधिकारी दीपक कुमार यूपी के नए अपर मुख्य सचिव गृह बनाए गए हैं, चुनाव आयोग ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।

IAS Deepak Kumar is UP New ACS: उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग की अनुमति से 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS Deepak Kuma) के अधिकारी दीपक कुमार को राज्‍य के अपर मुख्‍य सचिव (गृह) (UP New ACS) का दायित्व सौंपा गया है। कुमार के पास वित्‍त विभाग का भी कार्यभार है, उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने कुमार की नियुक्ति की पुष्टि की।

IAS Deepak Kumar is UP New ACS

IAS दीपक कुमार को राज्‍य के अपर मुख्‍य सचिव (गृह) का दायित्व सौंपा गया है

कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह इस पद पर पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगे। कुमार इससे पहले उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार में गृह सचिव का दायित्व निभा चुके हैं।

End of Feed