UP: उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन में फेरबदल का सिलसिला अभी भी जारी है। बीते दिनों तीन यूपी के तीन सर्किल सीओ का तबादला किया गया था। उसके बाद एक बार फिर शासन ने 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस दौरान प्रदेश सरकार ने सात जिलों के एसपी को बदल दिया है। इन जिलों में अयोध्या, इटावा, गोरखपुर, कौशांबी, मुजफ्फरनगर, फतेहपुर और संतकबीरनगर शामिल है। पुलिस प्रशासन द्वारा तबादले के साथ नई तैनाती की लिस्ट जारी कर दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि इस लिस्ट में अयोध्या और गोरखपुर के एसपी समेत कुंभ मेला के डीआईजी का तबादला किया गया है।
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल
यूपी पुलिस में 14 अधिकारियों का तबादला
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस महानिरीक्षक (Inspector General of Police) के पद पर तैनात आईपीएस मोहित गुप्ता का तबादला लखनऊ में सचिव (गृह) यूपी शासन में किया गया है। आईपीएस अजय कुमार साहनी सहारनपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक (Deputy Inspector General of Police) के पद से हटाकर बरेली के पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर जाएंगे। मुजफ्फरनगर के अभिषेक सिंह की नई तैनाती सहारनपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक के रूप में की गई है। लखनऊ में सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी के पद पर तैनात अनुप कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के रूप में तैनात किया गया है।
महाकुंभ मेला प्रयागराज के डीआईजी का तबादला
वहीं इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। महाकुंभ मेला प्रयागराज में पुलिस उपमहानिरीक्षक (Deputy Inspector General of Police) के पद पर तैनात वैभव कृष्णा का तबादला वाराणसी में किया गया है। कौशांबी में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तवा को इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। राजेश कुमार जो पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के पद पर वर्तमान समय में तैनात है, उन्हें पुलिस अधीक्षक के तौर पर कौशांबी में तबादला किया गया है। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल का तबादला पुलिस उपायुक्त (Deputy Commissioner of Police) के तौर पर गाजियाबाद में किया गया है।
अयोध्या-गोरखपुर के एसएसपी का तबादला
संत कबीर नगर के पुलिस अधीक्षक को पुलिस उपायुक्त के पद पर कानपुर भेजा गया है। संदीप कुमार मीना को गोरखपुर से संतकबीरनगर भेजा गया है और लक्ष्मी निवास मिश्रा को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन से हटाकर पुलिस अधीक्षक के रूप में गोरखपुर भेजा गया है। वहीं अयोध्या में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police- SSP) राज करन नैय्यर का तबादला गोरखपुर किया गया है और गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का तबादला अयोध्या में किया गया है।
