Zameer Ullah Khan: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान ने भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने रमेश बिधूड़ी पर हमला करते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में इस बार मुसलमानों की लाशों पर सरकार बनेंगी, चाहें वह किसी की भी सरकार बनें। उन्होंने कहा, केंद्र में किसी की भी सरकार बनें, टारगेट मुसलामनों को ही किया जाएगा।
हाजी जमीरउल्लाह खान
उनका यह बयान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी के जवाब में आया है। उन्होंने कहा, मुसलमानों से मैं यह कहूंगा कि यह 2024 आ रहा है कि सरकार आपकी लाशों पर बनेगी, टारगेट आप लोग ही होंगे। उन्होंने कहा, मेरा मुसलमानों से कहना है कि आप लोगों को बहुत संयम के साथ रहना है और देशहित में वोट देता है।
अभी तो आपको बहुत कुछ देखना बाकी है
जमीर उल्लाह खान ने कहा, अभी आप लोगों को बहुत कुछ देखना बाकी है। 2024 आते-आते देखना क्या होगा, आपका जीना हराम हो जाएगा, इसलिए अपने हिंदू भाईयों के साथ बहुम मेलजोल बढ़ाकर साथ-साथ चलें। उन्होंने कहा, अयोध्या में जानबूझ कर एनकाउंटर कर दिया गया। यहां मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है। हिंदू और मुसलमानों को मिलकर देश को बचाना पड़ेगा। ये लोग देश को कहां ले जा रहे हैं, पता नहीं।
