Kushinagar: नकली नोटों का कारोबार करने वाले इंटरनेशनल गैंग का पर्दाफाश, सपा नेता समेत 10 लोग गिरफ्तार

कुशीनगर में नकली नोटों का कारोबार करने वाले 10 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग का मास्टरमाइंट समाजवादी पार्टी से जुड़ा नेता बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक नकली नोट, अवैध असलहे, दो लग्जरी गाड़ियों समेत कई सामान बरामद किया गया है।

Fake notes in Kushinagar: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नकली नोटों का कारोबार करने वाले इंटरनेशनल गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने सपा नेताओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पांच से 5.62 लाख रुपये के जाली नोट, अवैध असलहे, कारतूस, सुतली बम समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। इसके अलावा आरोपियों के पास से दो लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार ये गैंग यूपी-बिहार के बॉर्डर एरिया में नकली नोट का कारोबार करते थे। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता को इस गिरोह का मास्टर माइंड बताया जा रहा है।

Fake notes

कुशीनगर से नकली नोट बरामद

पकड़े गए तस्करों पर कई मुकदमे दर्ज

पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि शनिवार देर रात कर पुलिस ने छापेमारी कर तीन संदिग्धों को पकड़ा था। जिनसे पूछताछ करने के बाद रविवार रात को सात और तस्करों को धर दबोचा गया। पुलिस टीम ने एसपी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में नकली नोटों का कारोबार करने वाले गैंग के मास्टर माइंड मोहम्मद रफीद अहमद को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद रफीद अहमद समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हैं। उसपर 11 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गैंग के अन्य सदस्यों पर भी कई मुकदमें दर्ज हैं। इनमें औरंगजेब पर 8, परवेज इलाही पर 8, नौशाद पर 4, शेख जमालुद्दीन पर 4, नियाजुद्दीन उर्फ मुन्ना पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

End of Feed