Lucknow News: लखनऊ के कई इलाकों में आज और कल बिजली रहेगी गुल, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगी कटौती

Lucknow News: लखनऊ में एबीसी से जुड़े काम के चलते आज कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। कल भी कई इलाकों में बिजली संकट देखने को मिलेगा।

Lucknow News: लखनऊ के कई इलाकों में आज लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इन इलाकों में एरियल बंच केबल (एबीसी) से जुड़ा काम किया जाएगा। जिसके कारण आज फैजुल्लागंज, कृष्णलोक कालोनी, बसंत विहार कालोनी में बिजली संकट रहेगा। उपखंड अधिकारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तीन अप्रैल को एबीसी से जुड़ा काम के इन इलाकों सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है।

आज दो ट्रांसफार्मर रहेंगे बंद

जानकारी के अनुसार बुधवार को एल्डिको फीडर से पोषित होने वाले दो ट्रांसफार्मर 400 केवीए और एक 250 केवीए ट्रांसफार्मर बंद रहने वाले हैं। जिसके चलते बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है। आज सुबह दस से शाम पांच बजे तक इंजीनियरिंग बिजली घर जानकीपुरम में मालवीय स्कूल एच टू, सेक्टर चार, सेक्टर जी, सेक्टर एफ, सिकंदरपुर, जानकी वाटिका, गौसला फीडर ई टू और डी टू में बिजली कटेगी। इसके साथ ही सेक्टर आइ जानकीपुरम में मडियांव, जानकी विहार, साठ फीट रोड, सेक्टर नौ, सेक्टर दो और द्रोणाचार्य स्कूल के सामने भी बिजली संकट रहेगा।

End of Feed