अंधविश्वास के चक्कर में फंसे दंपति, इलाज के नाम पर एक महीने की बेटी की दी बलि; गिरफ्तार

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक बीमार मां ने बीमारी से ठीक होने के लिए अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार महिला ने तांत्रिक के कहने पर अपनी 1 माह की मासूम की बलि दे दी। आइए जानें क्या है पूरा मामला-

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने बीमारियों के इलाज के लिए एक तांत्रिक की सलाह पर अपनी ही एक महीने की बच्ची की बलि देने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) आदित्य बंसल ने गुरुवार को बताया कि गोपाल कश्यप और उसकी पत्नी ममता को बुधवार रात भोपा थाना क्षेत्र के बेलदा गांव में अपनी ही बच्ची की हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अपनी बच्ची की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया।

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर मां ने दी एक महीने की बेटी की बलि

खुद बीमारी से ठीक होने के लिए चढ़ाई बेटी की बलि

End of Feed