कांग्रेस को गरीबों, दलितों और पिछड़ों के अपमान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए: योगी आदित्यनाथ

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2023, 11:22 PM IST

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले नौ साल में काशी(मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी) को वैश्विक मान्यता मिली है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के स्तर पर बल्कि भौतिक विकास के स्तर पर भी काशी की ख्याति वैश्विक स्तर पर पहुंच चुकी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी को गरीबों, दलितों और पिछड़ों के अपमान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

yogi adityanath

वाराणसी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए शुक्रवार को 1,780 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा- "देश ने कल देखा है कि किस तरह से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने संसदीय मर्यादा को ताक पर रखते हुए दलित, गरीब, पिछड़े और वंचितों के खिलाफ बयान दिया और जब न्यायालय की ओर से इसे लेकर ‘खरी खोटी’ सुनाई गई तो कांग्रेस नेता न्यायालय की अवमानना करने पर उतारू हो गये।"

End of Feed