यूपी लोकसेवा आयोग के बाहर आंदोलन पर बैठेंगे अभ्यर्थी, एक दिन में परीक्षा की मांग और नॉर्मलाइजेशन का विरोध

UP: यूपी के लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस, आरओ, एआरओ प्री परिक्षाओं की अलग-अलग तिथियों से नाराज छात्रों ने 11 नवंबर के आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। छात्र एक ही दिन में परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं।

UP: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रोविजनल सिविल सर्विस (PCS) प्री और रिव्यू ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (RO and ARO) की परीक्षा अलग-अलग तिथियों पर कराने का निर्णय लिया गया था। इसके विरोध में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों ने 11 नवंबर से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। छात्रों की मांग है कि PCS, RO और ARO की परीक्षा पहले की तरह ही आयोजित की जाए।

UP News

यूपी लोकसेवा आयोग के बाहर

दो दिन में परीक्षा नियमों के विरुद्ध

परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र रमाकांत यादव ने कहा कि आयोग द्वारा दो दिन में परीक्षा कराना नियम के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिसूचना में आयोग ने इस बात का जिक्र नहीं किया गया था कि परीक्षा दो दिनों में कराई जाएगी। उनकी मांग है कि पूर्व की तरह एक ही दिन में परीक्षा आयोजित कराई जाए। एक अन्य छात्र ने कहा कि यदि आयोग दो दिन परीक्षा कराने का अपना निर्णय नहीं बदलता है तो प्रतियोगी छात्र 11 नवंबर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

End of Feed