बच्चों की सेहत सुधारने योगी सरकार, मिड डे मील में मिलेंगे विटामिन्स से भरे स्नैक्स; 3.72 लाख रसोइयों की होगी नियुक्ति

UP News: यूपी सरकार बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए अब मिड डे मील के साथ पोषण से भरे स्नैक्स भी देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए 3.72 लाख रसोइयों की होगी नियुक्ति भी की जाएगी।

UP News: स्कूल के बच्चों के विकास के लिए सही पोषण और स्वास्थ्य जरूरी है। इसमें सुधार करने के लिए योगी सरकार ने प्रदेश के बेसिक और जूनियर हाईस्कूल के बच्चों के समग्र विकास के लिए मिड डे मील के साथ पौष्टिक स्नैक्स उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। यह पौष्टिक स्नैक्स बच्चों को विशेष साप्ताहिक पोषण कार्यक्रम के तहत दिए जाएंगे। इसमें मूंगफली की चिक्की, बाजरे के लड्डू और भुना चना आदि शामिल हैं। योगी सरकार ने मध्याह्न भोजन योजना को और अधिक प्रभावी संग लाभकारी बनाने के लिए पहल की है। यह पहल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

UP News

बच्चों की सेहत सुधारने योगी सरकार

उच्च स्तरीय बैठक में सीएम योगी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को नवंबर से बेसिक और जूनियर हाई स्कूल के बच्चों को विशेष साप्ताहिक पोषण कार्यक्रम के तहत हर गुरुवार को पौष्टिक स्नैक्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में पीएम पोषण योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक के 1.74 करोड़ छात्रों को पौष्टिक भोजन प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से बच्चों को हर दिन 100 से 150 ग्राम अनाज दिया जा रहा है।

End of Feed