यूपी के सीएम योगी का बड़ा आदेश, दुकानों पर नाम-पता लिखना होगा, मिलावट करनेवालों की खैर नहीं

Lucknow News: खाने की चीजों में बढ़ती मिलावट को देखते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने मिलावट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बीते कई दिनों से खाने की चीजों में मिलावट की खबरें सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खानपान की चीजों में हो रही मानव अपशिष्ट और गंदी चीजों की मिलावट करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट आदि की गहन जांच और वेरिफिकेशन के निर्देश जारी किए हैं। इतना ही नहीं स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले नियमों में आवश्यकता के अनुसार बदलाव करने यानी संशोधन करने के भी आदेश जारी किए गए हैं।

CM Yogi.

मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई

मिलावटखोरों के खिलाफ सीएम योगी ने दिए कठोर आदेश

पिछले कई दिनों से देश के विभिन्न क्षेत्रों में जूस, दाल और रोटी आदि खाने की चीजों में मानव अपशिष्ट, अखाद्य और गंदी वस्तुओं की मिलावट की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं को देखते हुए सीएम योगी ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। खाने की चीजों में बढ़ रही मिलावट के कारण आम आदमी के स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इस तरह की दुर्भावनापूर्ण प्रयास कतई स्वीकार नहीं किए जा सकते। यूपी में इस तरह की घटनाएं न हो इसके लिए सरकार आवश्यक सभी प्रबंध कर रही है।

End of Feed