बहराइच में बड़ा हादसा; गेरुआ नदी में यात्रियों से भरी नाव पलटने से 8 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक नाव हादसा हुआ, जिसमें यात्रियों से भरी नाव गेरुआ नदी में डूब गई। यह घटना सुजौली थाना क्षेत्र के भरथापुर गांव के पास हुई, जहां से कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। अब तक एक महिला का शव बरामद हुआ है, जबकि चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

Bahraich Boat Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक नाव हादसा हुआ, जिसमें कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई। यह घटना सुजौली थाना क्षेत्र के कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ जंगल स्थित भरथापुर गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि भरथापुर गांव गेरुआ नदी के उस पार घने जंगलों के बीच बसा हुआ है, जहां के लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पड़ोसी जिले लखीमपुर खीरी के खैरटिया गांव तक नाव से आवागमन करते हैं। बुधवार की शाम करीब 6 बजे भरथापुर गांव के लोग खैरटिया बाजार से खरीदारी कर नाव से लौट रहे थे। रास्ते में नाव एक लकड़ी के लट्ठे से टकरा गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में पलट गई।

Several people are missing after a boat capsized in the Gerua River in Bahraich

बहराइच की गेरुआ नदी में नाव पलटने से कई लापता

घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। इसी बीच, एक महिला का शव बरामद हुआ है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। बहराइच के पुलिस अधीक्षक आर.एन. सिंह ने बताया कि दुर्घटना भरथापुर गांव के पास घने जंगल वाले क्षेत्र में हुई है। लखीमपुर खीरी जिले के हरतिया बाजार की ओर जा रहे ग्रामीणों की नाव लकड़ी से टकराकर पलट गई थी।

End of Feed