Lucknow KGMU: लखनऊ के लोगों के लिए राहत, अब केजीएमयू में भी होंगी ब्लड कैंसर से जुड़ी जांच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 02:01 PM IST

Blood Cancer Test In KGMU: लखनऊ स्थित केजीएमयू के पैथोलॉजी विभाग में अब ब्लड कैंसर से जुड़ी अधिकतर जांचें होंगी। विभाग ने इन जांचों के लिए जरूरी उपकरण जुटा लिए है। केजीएमयू के साइटोजेनेटिक लैब सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च की ओर से आयोजित सीएमई में पैथोलॉजी विभाग की डॉ. रश्मि कुशवाहा ने ये जानकारी दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • केजीएमयू में भी होंगी ब्लड कैंसर से जुड़ी जांच
  • 24 घंटे जांच की सुविधा मरीजों को मिलेगी।
  • पीजीआई के समान दर पर होगी इसकी शुरुआत


Blood Cancer Test In KGMU: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के पैथोलॉजी विभाग में अब ब्लड कैंसर से जुड़ जांच होंगी। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। जरूरी संसाधन भी जुटा लिए हैं। लखनऊ स्थित पीजीआई संस्थान के समान दर पर इनकी शुरुआत की जाएगी। केजीएमयू के साइटोजेनेटिक लैब सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च की तरफ से आयोजित सीएमई में पैथोलॉजी विभाग की डॉ. रश्मि कुशवाहा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हेमेटोलॉजी विभाग में ब्लड कैंसर के रोगियों का इलाज किया जाता है। इस समय ब्लड कैंसर की कई जांचें होती हैं, लेकिन अभी भी सीएमएल और कई आधुनिक जांच नहीं हो पाती हैं।

Lucknow KGMU

अब केजीएमयू में भी होंगी ब्लड कैंसर से जुड़ी जांचें

इसी परेशानी को देखते हुए लैब का विस्तार किया है। जल्द ही ब्लड कैंसर की जांच अस्पताल में शुरू होगी। इसमें खून का नमूना लेकर 24 घंटे के अंदर मरीजों को रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी। पीजीआई के बराबर या उससे कम दर पर रोगियों को जांच की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी की जा रही है।

End of Feed