यूपी के पूर्व मंत्री और विधायक आशुतोष टंडन गोपाल का निधन, लखनऊ के मेदांता में चल रहा था इलाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2023, 02:17 PM IST

लंबी बीमारी के बाद आज लखनऊ में बीजेपी विधायक आशुतोष टंडन का निधन हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ पूर्वी विधायक गोपाल टंडन का निधन
  • लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे
  • मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

Lucknow: बीजेपी के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक आशुतोष टंडन गोपाल का आज निधन हो गया। आशुतोष टंडन लंबे समय से बीमार थे और लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनको कैंसर से पीड़ित बताया जा रहा था।

bjp mla ashutoh tandon

लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में बीजेपी विधायक आशुतोष टंडन का निधन

बता दें आशुतोष टंडन गोपाल को जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें आईसीयू में भी रखा गया था। हालांकि उसके बाद उनकी हालत में काफी सुधार हुआ था लेकिन फिर तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया।

End of Feed