Deoria News: देवरिया में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, निहाल सिंह हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Deoria News: यूपी के देवरिया में एक महीने पहले हुई निहाल सिंह की हत्या के आरोपी की पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां निहाल सिंह की हत्या के आरोप में वांछित आरोपी को पुलिस की टीम ने शनिवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली से घायल आरोपी को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।

police

निहाल सिंह हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

End of Feed