Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तरप्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तरप्रदेश समाचार) 23 अगस्त 2023 LIVE : मौसम विभाग ने प्रदेश के कईं इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, इन सब के बीच आज स्कूल और मदरसों में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। हालांकि यूपी में सियासती माहौल भी गर्म नजर आ रही है। भाजपा भी पूरी तैयारी के साथ मिशन-80 में जुट गई हैं। उत्तरप्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहें और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें।
- यूपी के स्कूल और मदरसों में बच्चों को आज यानि 23 अगस्त को चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर लाइव लैंडिंग दिखाई जाएगी।
- मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र से नाबालिग छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अदालत ने दोषी करार देते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने दोषी पर 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
- यूपी में मिशन-80 के लिए भापजा पूरी तैयारी में नजर आ रही हैं। मिशन-80 पूरा करने के लिए भाजपा प्रदेश में सवा करोड़ मतदाता बढ़ाएगी। इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार मतदाता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
- वाराणसी में 24 अगस्त से G-20 की बैठक शुरु होंगी । इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संस्कृति मंत्री राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी व प्रदेश के संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे।
- जाम का शबब बन चुके भैंसाली बस अड्डे को अब जाम से राहत मिलेगी। कैबिनेट के फैसले के बाद भैंसाली बस अड्डे को शहर से बाहर करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि यह बस अड्डा भूडबराल और मोदीपुरम स्थित आरआरटीएस (RRTS) स्टेशनों के पास स्थानांतरित किया जाएगा।
- गोरखपुर विश्वविद्यालय के नए कुलपति की घोषणा आज के साक्षात्कार के बाद होगी। यह साक्षात्कार कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के द्वारा किया जाएगा उसके बाद ही नए कुलपति के नाम घोषिस होंगे।
- उन्नाव जिले में बांगरमऊ के न्यूकटरा मोहल्ले से एक अधेड़ की हत्या करके शव को केमिकल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। शव की पहचान मिटाने के लिए उसे केमिकल से जलाया गया फिर लाश को कमरे में ठिकाने लगा दिया। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई हैं।
- गोंडा जिले के धानेपुर के मेहनौन गांव से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि देर रात प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया और दोनों की हत्या कर दी।
- मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
