UP Weather: यूपी में तेजी से बढ़ती गर्मी पर बारिश ने लगाई लगाम, आज सुबह भी कई जिलों में बरसे मेघा, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम यूपी, 17 March 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। जिससे तेजी से बढ़ती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। आज सुबह भी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। जिससे तापमान में भी गिरावटआई है। 24 मार्च के बाद दिल्ली में तापमान फिर से तेजी से बढ़ने लग जाएगा।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इन दिनों यहां बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। रविवार को यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिली। आज सुबह भी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। जिससे मौसम में बदलाव आया है और तेजी से बढ़ती गर्मी पर भी ब्रेक लग गया है। साथ ही बारिश के कारण तापमान में भी कमी आई है।

UP Weather

आज यूपी का मौसम

आज बारिश का अलर्ट नहीं

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 18 मार्च को भी मौसम साफ रहने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा रह सकती है। 19 मार्च को भी प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 20 मार्च को मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।

End of Feed