गर्मी की छुट्टियों का बढ़ेगा मजा, लखनऊ से चलेंगी 4 समर स्पेशल ट्रेनें, इन शहरों का सफर होगा आसान

Summer Special Trains: इस गर्मी की छुट्टियों में लखनऊ वालों के लिए एक अच्छी खबर है। लखनऊ मंडल से रेलवे 4 ट्रेनें चलने वाली हैं जो कई शहरों के सफर को लखनऊ वासियों और लखनऊ मंडल के लिए आसान बनाएगी। दिल्ली, वाराणसी, कटरा, ग्वालियर, बरौनी और बेंगलुरु जैसे शहरों की यात्रा में अब आसानी आएगी। आइए जानते हैं इन स्पेशल ट्रेनों के बारे में।

गर्मियां अब शुरू हो चुकी है और त्योहारों से भरे दिन बस खत्म ही होने वाले हैं। ऐसे में इसकी संभावना भी बढ़ी है कि यात्राओं की संख्या में बढ़ोत्तरी आएगी। छुट्टियों में अपने गांव-घर जाने वाले लोगों की भीड़ को कम करने और ट्रेन की जर्नी को आसान बनाने के लिए रेलवे लखनऊ डिविजन के लिए एक घोषणा की है। ऐसे में रेलवे ने दिल्ली, वाराणसी, कटरा, ग्वालियर, बरौनी और बेंगलुरु जैसे शहरों तक जाने वाली 4 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। ये सभी समर स्पेशल ट्रेनें लखनऊ रेलवे मंडल क्षेत्र से होकर चलेंगी।

4 summer special trains from lucknow division

लखनऊ डिवीजन से चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली-वाराणसी जंक्शन-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04023/04024) 10 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक चलेगी। दिल्ली से शाम 07:25 बजे चलकर ये ट्रेन सुबह 03:30 पर लखनऊ पहुंचेगी और सुबह 09:45 पर वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी से दिल्ली के लिए ये ट्रेन शाम 06:35 बजे खुलेगी, रात 12:20 पर लखनऊ होते हुए सुबह 08:50 दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन के रूट में गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, रायबरेली और प्रतापगढ़ स्टेशन पड़ेंगे।

End of Feed