आइये कहां जाइयेगा! 1090 चौराहा, विधानसभा, हजरतगंज, डबल डेकर बस में बैठ मौज से करें लखनऊ दर्शन

Darshan Electric Double Decker Bus: लखनऊ की धरोहरों से परिचित कराने के लिए 'लखनऊ दर्शन इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस” सेवा को हरी झंडी दिखाकर रेजीडेंसी के लिए रवाना किया गया। पर्यटक 1090 चौराहे से बस में बैठकर नवाबों की नगरी की सैर कर सकेंगे। यात्रियों को आकर्षित करने के लिए 31 जनवरी तक टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

Darshan Electric Double Decker Bus: नवाबों की नगरी व यूपी की राजधानी लखनऊ अपने आप में हाईटेक होता जा रहा है। तमाम ऐतिहासिक विरासतों, गोमती रिवरफ्रंट के बाद अब कुकरैल वन क्षेत्र में नाइट सफारी विकसित की जा रही है। राज्य भर से लोग लखनऊ घूमने के वास्ते आते हैं। ऐसे में लोगों को लखनऊ दर्शन में समस्या न हो, इसके लिए डबल डेकर बस चलाकर सुविधाएं प्रदान करने के दिशा में कदम उठाया गया है। अब 1090 चौराहे से देशी-विदेशी पर्यटकों एवं शहरवासियों को लखनऊ की धरोहरों से परिचित कराने के लिए 'लखनऊ दर्शन इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस” सेवा को हरी झंडी दिखाकर रेजीडेंसी के लिए रवाना किया गया।

Darshan Electric Double Decker Bus

लखनऊ दर्शन बस

यह बस 1090 चौराहे से चलकर विधानसभा, हजरतगंज एवं अन्य स्थलों का भ्रमण कराकर अंत में ऐतिहासिक रेसीडेंसी भवन पहुंचेगी। यात्रियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी होगी। साथ ही उन्हें तुलसी का बीज प्रदान किया जाएगा। लखनऊ दर्शन बस में प्रशिक्षित गाइड भी होंगे, जो विभिन्न स्थानों के इतिहास के बारे में बताएंगे। लखनऊ का गौरवशाली अतीत एवं समृद्ध परंपराएं है। यहां पर जगह-जगह ऐतिहासिक भवन एवं धार्मिक स्थल मौजूद हैं। नयी पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने के लिए तथा विदेशी पर्यटकों को लखनऊ की गौरवगाथा से परिचित कराने के लिए लखनऊ दर्शन बस की शुरुआत की जा रही है।

End of Feed