दिवाली में गैस चैंबर बनेगा दिल्ली-NCR, नोएडा, गुरुग्राम में दम घोट सकता है प्रदूषण
राजधानी दिल्ली की हवा में लगातार जहर घुलता जा रहा है। खराब एक्यूआई में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार की सुबह राजधानी का एक्यूआई 272 दर्ज दर्ज किया गया। सोमवार की अपेक्षाकृत कम था। हालांकि, प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली में कई प्रकार के अभियान चल रहे हैं। प्रदूषण का हॉटस्पॉट बने इलाकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। अधिक एक्यूआई वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी करके कारकों के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है, ताकि उसे कम करने के उपाय खोजे जा सकें। दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्रों में भी वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने दिल्लीवासियों से प्रदूषण कम करने में मदद की अपील की है।
मौसम में AQI क्या है (Aaj Mausam Ka AQI) वायु गुणवत्ता 30 Oct 2024, What is AQI in Weather Today IMD Forecast Air Quality Index, Hava Ki Gunvatta Kitni Hai Delhi, Noida Gurgaon, India Vayu Pradushan Updates: राजधानी दिल्ली की हवा में लगातार जहर घुलता जा रहा है। खराब एक्यूआई में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार की सुबह राजधानी का एक्यूआई 272 दर्ज दर्ज किया गया। सोमवार की अपेक्षाकृत कम था। हालांकि, प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली में कई प्रकार के अभियान चल रहे हैं। प्रदूषण का हॉटस्पॉट बने इलाकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। अधिक एक्यूआई वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी करके कारकों के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है, ताकि उसे कम करने के उपाय खोजे जा सकें। दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्रों में भी वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने दिल्लीवासियों से प्रदूषण कम करने में मदद की अपील की है।
वायु प्रदूषण कम करने के लिए ये काम करने की जरूरत
दिल्ली में कई इलाकों का AQI 400 पार
चंडीगढ़ में हवा का स्तर खराब
दिल्ली में 200 के पार AQI का स्तर
नोएडा में प्रदूषण की मार
पीएम2.5 प्रदूषण का कारण वाहन
2021 में भारत में कुल 16 लाख मौतें वायु प्रदूषण
वायु प्रदूषण एक बड़ी चुनौती
दिल्ली के 11 इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से ऊपर 400 के बीच रहा
दिल्ली में एक दिन पहले के वायु गुणवत्ता पर ध्यान दें
दिल्ली में 19,005 किलोग्राम पटाखे जब्त
शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा-सीपीसीबी
शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
यहां रहा सबसे खराब वायु गुणवत्ता
आनंद विहार, अलीपुर, आया नगर, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला, वजीरपुर, विवेक विहार और सोनिया विहार में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही तथा शेष जगहों पर यह ‘‘खराब’’ श्रेणी में रही।
दिल्ली में मंगलवार की सुबह एक्यूआई 272 दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार की सुबह 272 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। हालांकि एक्यूआई में सोमवार की तुलना में सुधार आया है। सोमवार को यह 304 था। बोर्ड ने कुल 40 निगरानी स्टेशन में से 37 के डेटा साझा किए हैं।
पराली जलाने में कमी लाने का अनुरोध
दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्यों से पराली जलाने में कमी लाने का अनुरोध किया है। निवासियों से कार के जरिये अनावश्यक यात्रा से बचने और पटाखे जलाने से परहेज करने का भी आग्रह किया, क्योंकि प्रदूषण से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
मंत्री गोपाल राय ने दिल्लीवासियों से प्रदूषण कम करने में मदद की अपील की
दिवाली से पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि शहर में प्रदूषण के स्तर के लिए अगले कुछ दिन महत्वपूर्ण हैं और उन्होंने निवासियों से प्रदूषण को कम करने के सामूहिक प्रयासों में योगदान देने का आग्रह किया।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार
राय ने कहा कि मौसम की अनुकूल परिस्थितियों के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है और सरकार शहर में प्रदूषण को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आने वाले दिन महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण होंगे क्योंकि पराली जलाया जाना और त्यौहारों के कारण यातायात की भीड़भाड़ प्रदूषण के मुख्य स्रोत साबित हो सकते हैं।
