LIVE

दिल्ली में पॉल्यूशन घोंट रहा दम, इन शहरों की हवा भी प्रदूषित

Pooja KumariUpdated Nov 26, 2024, 23:57 IST

 दिल्ली में पॉल्यूशन घोंट रहा दम, इन शहरों की हवा भी प्रदूषित
दिल्ली में पॉल्यूशन घोंट रहा दम, इन शहरों की हवा भी प्रदूषित

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब स्तर पर दर्ज किया जा रहा है। हालांकि सोमवार सुबह को इसमें हल्का सुधार हुआ था और एयर क्वालिटी बहुत से घटकर खराब के स्तर पर आ गई थी। लेकिन शाम में एक्यूआई फिर से बेहद खराब स्तर पर दर्ज हुआ। प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों और कॉलेजों की 12वीं तक की क्लासेज 'हाइब्रिड मोड' में चलाई जाएंगी। दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार जैसे राज्यों में भी हवा प्रदूषित दर्ज की जा रही है। अन्य शहरों का एक्यूआई इस प्रकार है:

NOV 26, 2024 23:57 IST

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 343 पर पहुंचा

दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार को भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि हवा के रुख में बदलाव के कारण अगले 24 घंटे में यह ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच सकती है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के 39 निगरानी स्टेशनों में से किसी में भी वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज नहीं की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 343 दर्ज किया गया, जबकि पिछले दिन यह 349 था।
NOV 26, 2024 18:57 IST

खराब श्रेणी में दिल्ली का एक्यूआई


दिल्ली में प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल है। 26 नवंबर को सुबह के समय एक्यूआई 396 के करीब दर्ज किया गया। इसके साथ ही कई जगहों पर एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। दिल्ली के अलीपुर का AQI 415, आनंद विहार का 436, अशोक विहार का 419 और जहांगीरपुरी का एक्यूआई स्तर 421 के करीब रहा।
NOV 26, 2024 16:31 IST

दिल्ली को दिसंबर तक नहीं प्रदूषण से राहत

दिल्ली जानलेवा हवा में सांस ले रही है। इसके एक्यूआई स्तर में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। कई इलाकों में अभी भी एक्यूआई का स्तर गंभीर है। हालांकि, सोमवार को थोड़ी राहत मिली और दिल्ली 349 AQI के साथ दूसरे नवंबर पर रही। दोपहर तक फिर खराब स्थित में पहुंच गया। नवंबर में वायु प्रदूषण में कोई सुधार नहीं है वहीं दिसंबर माह में भी यही स्थित रहने की संभावना जताई गई है।
NOV 26, 2024 15:14 IST

दिल्ली में आज दोपहर एक्यूआई बहुत खराब

दिल्ली में आज दोपहर 3 बजे औसत एक्यूआई 353 दर्ज हुआ। इस दौरान राजधानी के किसी इलाके में एयर क्वालिटी 400 पार नहीं दर्ज हुई। इसके अलावा नोएडा का एक्यूआई 234, ग्रेटर नोएडा का 240, गाजियाबाद का 248, गुरुग्राम का 298 और फरीदाबाद का 222 दर्ज किया गया।
NOV 26, 2024 13:53 IST

अमृतसर का एक्यूआई 232 दर्ज

पंजाब के अमृतसर में आज दोपहर एक बजे एक्यूआई 232 दर्ज किया गया। जिसे खराब की श्रेणी में माना जाता है। लुधियाना का एक्यूआई 177 और बठिंडा का 134 दर्ज किया गया।
NOV 26, 2024 12:32 IST

लखनऊ के लालबाग में बेहद खराब एक्यूआई

लखनऊ में आज दोपहर 12 बजे एक्यूआई 209 दर्ज हुआ है। इस दौरान गोमती नगर का एक्यूआई 168, केंद्रीय विद्यालय का 269, कुकराली का 109, लालबाग का 322, तालकटोरा का 254 दर्ज किया गया है।
NOV 26, 2024 12:29 IST

चंडीगढ़ की एयर क्वालिटी खराब स्तर पर

आज दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में एक्यूआई 240 दर्ज किया गया। जिसे खराब की श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान सेक्टर 12 का एक्यूआई 244, सेक्टर 25 का 197 और सेक्टर 53 का 279 दर्ज किया गया है।
NOV 26, 2024 09:43 IST

मुरादाबाद में एयर क्वालिटी खराब, आज सुबह छाई धुंध की परत

NOV 26, 2024 08:51 IST

मुंबई शहर में आज सुबह हवा में दिखी धुंध की परत

NOV 26, 2024 07:44 IST

दिल्ली में आज सुबह छाई धुंध की मोटी परत छाई, कई इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज

NOV 26, 2024 06:46 IST

बिहार की हवा भी प्रदूषित


बिहार में दिवाली के बाद से कई शहरों की हवा प्रदूषित है। प्रदेश की राजधानी पटना में आज सुबह 6 बजे 210 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा अररिया का एक्यूआई 333, भागलपुर का 288, मुजफ्फरपुर का 308, मोतीहारी का 295, मुंगेर की 202, छपरा का 197, गया का 175, बेगूसराय का 214, हाजीपुर का 304, पूर्णिया का 177, किशनगंज का 246, समस्तीपुर का 265 और सहरसा का 281 दर्ज किया गया।
NOV 26, 2024 06:46 IST

हरियाणा की हवा जहरीली


हरियाणा में भी हवा की क्वालिटी में गिरावट देखने को मिली है। आज सुबह 6 बजे कई शहरों का एक्यूआई खराब से बेहद खराब स्तर पर रहा। बहादुरगढ़ का में 358, भिवानी का 266, धारूहेड़ा का 227, गुरुग्राम का एक्यूआई 342, जींद का 247, पंचकुला का 187, कुरुक्षेत्र का 196, रोहतक का 211, सोनीपत का 337 और यमुना नगर का एक्यूआई 201 दर्ज किया गया है।
NOV 26, 2024 06:46 IST

12वीं तक हाइब्रिड मोड में चलेंगी क्लासेज


वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों और कॉलेजों को 12वीं तक की कक्षाएं 'हाइब्रिड मोड' में संचालित करने का निर्देश दिया। 'हाइब्रिड मोड' प्रणाली के तहत छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई करने का विकल्प मिलेगा। सीएक्यूएम ने राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि 12वीं कक्षा तक की सभी कक्षाएं और अन्य शैक्षणिक संस्थान की कक्षाएं ‘हाइब्रिड मोड’ में संचालित की जाएं, यह दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के एनसीआर जिलों पर लागू होता है।
NOV 26, 2024 06:46 IST

दिल्ली के 18 इलाकों में एक्यूआई 400 पार


दिल्ली में आज सुबह 6 बजे औसत एक्यूआई 396 दर्ज हुआ है। इस दौरान 18 इलाके ऐसे है, जिनका एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया। इनमें अलीपुर, आनंद विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, शादीपुर आदि इलाके शामिल हैं। सबसे कम एक्यूआई लोधी रोड पर 297 दर्ज किया गया है।
NOV 26, 2024 06:46 IST

दिल्ली में एक्यूआई गंभीर श्रेणी के करीब


दिल्ली में एक्यूआई लेवल में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को सुबह एयर क्वालिटी खराब स्तर पर दर्ज हुई थी। वहीं शाम 4 बजे 300 पार पहुंचकर बेहद खराब श्रेणी में दर्ज हुई। इस दौरान दिल्ली का औसत एक्यूआई 349 दर्ज किया गया। आज सुबह भी दिल्ली का एक्यूआई 400 के करीब पहुंच गया है।