LIVE

दिल्ली का हवा में सुधार, कई इलाकों का एक्यूआई 300 से नीचे, इन राज्यों पर भी छाया है पॉल्यूशन का पहरा

Pooja kumariUpdated Nov 24, 2024, 14:52 IST

दिल्ली का हवा में सुधार, कई इलाकों का एक्यूआई 300 से नीचे, इन राज्यों पर भी छाया है पॉल्यूशन का पहरा
दिल्ली का हवा में सुधार, कई इलाकों का एक्यूआई 300 से नीचे, इन राज्यों पर भी छाया है पॉल्यूशन का पहरा

आज दिल्ली की हवा की क्वालिटी में मामूली सुधार देखने को मिल रहा है। एयर क्वालिटी गंभीर से वापस बेहद खराब पर दर्ज हुई है। हालांकि कुछ इलाकों का एक्यूआई अभी भी 400 पार है। इसके अलावा राजस्थान के कई शहरों में भी एक्यूआई में सुधार आया है। आइए जानते हैं कि अन्य शहरों का एक्यूआई आज कितना है:

NOV 24, 2024 14:51 IST

चंडीगढ़ का एक्यूआई 240

चंडीगढ़ में आज हवा की गुणवत्ता खराब स्तर पर दर्ज हो रही है। दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ का औसत एक्यूआई 240 अंक पर रहा। इस दौरान सेक्टर 22 का एक्यूआई 234, सेक्टर 25 का 230 और सेक्टर 53 का 256 दर्ज किया गया।
NOV 24, 2024 14:50 IST

दिल्ली के 11 इलाकों का एक्यूआई 300 से कम

दिल्ली में आज दोपहर 2 बजे औसत एक्यूआई 329 दर्ज किया गया। इस दौरान 11 इलाके ऐसे रहे, जिनका एक्यूआई 300 से नीचे रहा। इनमें आया नगर, आईटीओ, लोधी रोड, नजफगढ़ जैसे इलाके शामिल हैं।
NOV 24, 2024 12:47 IST

दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए पानी का छिड़काव

NOV 24, 2024 11:09 IST

दिल्ली में यमुना नदी में पॉल्यूशन हाई, पानी में तैरता दिखा जहरीला झाग, देखें कालिंदी कुंज का विजुअल्स

NOV 24, 2024 09:19 IST

दिल्ली में आज सुबह दिखी धुंध की मोटी परत, एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज

NOV 24, 2024 09:17 IST

मुंबई में आज सुबह छाई धुंध की परत, देखें विजुअल्स

NOV 24, 2024 07:10 IST

नोएडा में बेहद खराब स्तर पर हवा


आज सुबह 6 बजे एनसीआर क्षेत्रों में से नोएडा का एक्यूआई 374 दर्ज किया गया। जिसे बेहद खराब की श्रेणी में माना जाता है। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 306, गाजियाबाद का 316, गुरुग्राम का 249 और फरीदाबाद 309 का दर्ज किया गया।
NOV 24, 2024 07:10 IST

राजस्थान की हवा में सुधार


राजस्थान की हवा में भी सुधार देखने को मिला है। कई शहरों की एयर क्वालिटी खराब से मध्यम स्तर पर आ गई है। सीपीसीबी के अनुसार आज सुबह 6 बजे जयपुर का एक्यूआई 215 दर्ज किया गया। इसके अलावा AQI लेवल भिवाड़ी में 172, चूरू में 184, सीकर 210, हनुमानगढ़ में 191, झूंझनूं में 136, जोधपुर में 227 और बीकानेर 162 दर्ज हुआ।
NOV 24, 2024 07:10 IST

दिल्ली रहा सबसे प्रदूषित शहर


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार को सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली दर्ज किया गया। वहीं 14 शहरों की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। 85 शहर ऐसे रहे, जिनका एक्यूआई खराब स्तर पर दर्ज किया गया। 109 शहरों में एयर क्वालिटी मध्यम स्तर पर, 39 शहरों में संतोषजनक और 12 शहरों में अच्छी रही।
NOV 24, 2024 07:09 IST

आज बहुत खराब स्तर पर दिल्ली की हवा


दिल्ली में आज प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार देखने को मिल रहा है। एक्यूआई लेवल गंभीर से बेहद खराब पर पहुंच गया है। सुबह 6 बजे दिल्ली का एक्यूआई 370 दर्ज किया गया। इस दौरान 10 इलाके ऐसे भी रहे, जहां की एयर क्वालिटी 400 से ज्यादा दर्ज की गई। इनमें आनंद विहार, अलीपुर, बवाना, द्वारका सेक्टर 8, जहांगीरपुरी, नरेला, नेहरू नगर, सोनिया विहार, विवेक विहार और वजीरपुर शामिल हैं।
NOV 24, 2024 07:09 IST

8 दिन गंभीर स्तर पर दर्ज एक्यूआई


दिल्ली में नवंबर माह में अब तक 8 दिन गंभीर और 15 दिन बेहद खराब प्रदूषण के दर्ज किए जा चुके हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार इस महीने राजधानी में एक्यूआई 300 से ऊपर ही द्रज हुआ है। शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 412 पर दर्ज किया गया, जिसे गंभीर की श्रेणी में माना जाता है। वहीं एक दिन पहले शुक्रवार को एक्यूआई 393 से अधिक रहा। प्रदूषण के चलते दिल्ली में लगातार स्मॉग की चादर छाई हुई दिख रही है।